फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी, अनवरगंज-कासगंज ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदी और अनवरगंज-कासगंज ट्रेन निरस्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल होने से कानपुर-फर्रुखाबाद रेल खंड ठप हो गया। कालिंदी एक्सप्रेस और अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। कासगंज से अनवरगंज जाने वाली ट्रेन को स्थानीय स्टेशन से ही वापस कर दिया गया। छपरा जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस को शिकोहाबाद के रास्ते भेजा गया है। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे।
कानपुर से मथुरा की ओर जा रही खाली मालगाड़ी बिल्हौर स्टेशन से निकलते ही बुधवार को दोपहर सवा 12 बजे डिरेल हो गई। इससे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। फतेहगढ़ के कैरेज विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर भेजे गए। इसके बाद रेल प्रशासन ने फर्रुखाबाद से छपरा जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस को शिकोहाबाद के रास्ते कानपुर की ओर भेजा। कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा अनवरगंज से कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

कासगंज से अनवरगंज जा रही एक्सप्रेस को स्थानीय स्टेशन से ही कासगंज की ओर रवाना कर दी गई। ट्रेनों के निरस्त होने और रूट बदलने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कानपुर और मथुरा की ओर जाने वाले यात्री टिकट वापस करने के लिए लाइन लगाए रहे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि फिलहाल उच्चाधिकारियों ने दो ट्रेनें निरस्त करने, एक को स्थानीय स्टेशन से वापस करने और उत्सर्ग एक्सप्रेस का रूट बदलने के निर्देश दिए हैं। ट्रैक सही होने तक अन्य ट्रेनों के रूट बदले जा सकते हैं। वाणिज्य अधीक्षक सीपी पटेल ने बताया कि जो ट्रेन निरस्त हो रही हैं, उनसे यात्रा करने वाले यात्रियों की टिकट वापस की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें