फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन खराब होने से कानपुर-फर्रुखाबाद ट्रैक डेढ़ घंटे ठप रहा

विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में दूसरा इंजन लगाते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
भिवानी से कानपुर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस का शनिवार सुबह इंजन फेल हो गया। इससे सिंघीरामपुर स्टेशन के आगे झटके के साथ ट्रेन रुक गई। करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर-फर्रुखाबाद रेल खंड पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

कानपुर की ओर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस को कमालगंज में व कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को खुदागंज स्टेशन पर रोका गया। कानपुर की ओर से मालगाड़ी का इंजन आने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
शनिवार सुबह भिवानी से कानपुर जाने वाली 14724 कालिंदी एक्सप्रेस कमालगंज रेलवे स्टेशन से 8.10 बजे छूटी। इसे गुरसहायगंज रुकना था लेकिन तीन किलोमीटर पहले सिंघीरामपुर हाल्ट के आगे इंजन के रेडियेटर में खराबी आ गई। इससे झटके के साथ इंजन बंद हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई।
विज्ञापन

देर तक ट्रेन नहीं चली तो यात्री नीचे उतर आए और गार्ड व ड्राइवर से जानकारी की। जल्दी जाने वाले यात्री दूसरे साधनों से चले गए। कई यात्री आगे ट्रैक पर ही बैठकर ट्रेन चलने का इंतजार करने लगे। गार्ड ने इंजन के पास पहुंचकर ड्राइवरों से बात की और उच्चाधिकारियों व कमालगंज, खुदागंज स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
गार्ड पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिंघीरामपुर हाल्ट के पास इंजन के रेडियेटर में खराबी आने से ट्रेन रुकी है। ड्राइवरों ने प्रयास कर लिया है, यह इंजन ठीक नहीं हो पाएगा। दूसरा इंजन भेजने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। इस बीच 54157 कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को खुदागंज में 8.20 बजे रोक दिया गया।
वहीं 19409 गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 9.10 बजे कमालगंज में खड़ी करा दी गई। डेढ़ घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर कालिंदी को 9.34 बजे कानपुर की ओर रवाना किया गया। इसके खुदागंज पहुंचने पर पैसेंजर कमालगंज के लिए रवाना हुई।
10.04 बजे गोरखपुर एक्सप्रेस को कानपुर की ओर रवाना किया गया। कमालगंज स्टेशन मास्टर वीएन सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने से कालिंदी एक्सप्रेस खड़ी हो गई थी। मालगाड़ी का इंजन मंगाकर कालिंदी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें