फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
मोहित का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सुबह पुलिस को सूचना दी। उसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी छैलबिहरी भदौरिया का 26 वर्षीय बेटा मोहित शुक्रवार शाम को किसी काम बाइक से राजेपुर आया था। उसके साथ गांव का ही सुरेंद्र सिंह व रिश्तेदार जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी सचिन भी था। राजेपुर से वह देर रात घर जा रहा था।
तभी अलीगढ़ चौराहे के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों साथी वहां से भाग गए। मोहित को सड़क पर पड़ा देख, उधर से गुजरे किसी व्यक्ति ने मोहित के परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वह मोहित को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर गांव चले गए। शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।
वह तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था, सुमित व श्यामवीर छोटे भाई हैं और एक बहन है। मोहित की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी पूजा व मां श्यामा देेवी का रो-रोकर बेहाल हो गईं। चाचा विपिन कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें