फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनपद क्रीडा महायोजना में शामिल होने से खुलेगी विकास की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर कानपुर रीजन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (क्रीडा) में जिले के शामिल होने से विकास की राह खुलेगी। इससे शहर में महायोजना जल्द लागू होने के साथ ही विकास प्राधिकरण बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर में प्रस्तावित महायोजना वर्ष 2021-2031 के चार वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक लागू नहीं हो सकी है। इससे पार्क, हरित पट्टी के लिए आरक्षित क्षेत्रों में भी भवनों का निर्माण चल रहा है। महायोजना को अंतिम रूप देने के बाद अब शासन में मुख्यमंत्री की मुहर लगने का इंतजार है। अब कानपुर रीजन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (क्रीडा) में जनपद को शामिल करने की शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। इससे शहर में महायोजना लागू होने से विनियमित क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। इसके अलावा विकास प्राधिकरण के लिए शासन को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
क्रीडा में जिले के शामिल होने से जिले की महानगरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे जनपद में उद्योग लगाने के लिए निवेशक भी आकर्षित होंगे और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी सुविधा खाका तैयार होने से रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। क्रीडा में एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा मिलने से रोजगार का रास्ता आसान होगा। जिला व शहर में सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि शहर की महायोजना इसी माह शासन से लागू होने की उम्मीद है। क्रीडा में जिले के शामिल होने का अभी शासन कोई आदेश नहीं मिला है। शासन से आदेश आने पर उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें