फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाखों के जेवर चोरी, परिवार सोता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के नगला बीच गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार के सोते रहने के दौरान चोर कमरे में रखा एक बक्सा उठा ले गए। इस बक्से में सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन रखा था, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगला बीच निवासी धनसिंह के पुत्र आकाश ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह अपना मोबाइल लेने कमरे में गया। वहां बक्सा गायब देखकर उसने अपने पिता धनसिंह को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को अवनेश ने बताया कि चोर पड़ोस में स्थित उनके चाचा रामआसरे के खुले मकान की ओर से घर में दाखिल हुए। परिवार के घर में ही सो रहे थे। पर चोरी की किसी सदस्य को चोरी की भनक तक नहीं लगी। बक्से में सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स और एक जोड़ी कुंडल थे। इसके अलावा, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी तोड़िया और एक मोबाइल भी रखा था। चोरी गए सामान की कुल कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है। छानबीन के दौरान सकवाई निवासी रज्जू को सुबह इटावा-बरेली हाईवे पर शनि देव मंदिर के पीछे एक टूटा हुआ बक्सा मिला। धनसिंह मौके पर पहुंचे और बक्से को घर ले आए। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें