फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो भाइयों के बंद मकान से लाखों के जेवर व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में ताला लगाकर भाई का इलाज कराने गए भाइयों के दो मकानों से 10 लाख रुपये के जेवर व सामान चोरी हो गया। छोटे भाई की पत्नी व बच्चों के मायके में होने की वजह से चोरी के सामान का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव चांदपुर पातीराम नगला निवासी रामसेवक जाटव के पुत्र संजीव का कमालगंज स्थित मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। वह अपनी पत्नी ओमवती, संजीव, दूसरे पुत्र भीमकुमार और उनकी पत्नी रेनू के साथ शनिवार को अस्पताल गए थे। घर में ताला लगा था। सोमवार को हालत सुधार होने के बाद परिवार घर लौटा। मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरों के ताले टूटे थे। दोनों भाइयों के कमरों में रखे जेवरात, कीमती कपड़े गायब थे।
भीमकुमार के कमरे से जेवर, कीमती कपड़े, शादी में मिले पीतल के बर्तन गायब मिले। पिता रामसेवक जाटव फेरी लगाकर रेडीमेड कपड़े बेचते हैं। नए कपड़े भी चोर लेकर चले गए। रामसेवक ने बताया कि संजीव की पत्नी और बच्चे मायके गए हैं। उनके कमरे के सामान की जानकारी आने पर हो सकेगी।
विज्ञापन

पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भैरोंघाट चौकी क्षेत्र का मामला बताया। परिजन ने आशंका व्यक्त की कि चोर पड़ोसी राम सिंह के मकान की दीवार के सहारे छत से होकर घर में पहुंचे होंगे। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस चार दिन बाद भी नहीं लगा सकी सुराग
फर्रुखाबाद। कादरीगेट क्षेत्र की पुरानी घटिया पर बृहस्पतिवार रात सर्वेश दीक्षित के बंद मकान से चोरी की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। जबकि मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक हाथों में दो झोले लेकर जाते दिख रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें