फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्रामीण के घर से जेवर, नकदी चोरी

Wed, 21 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवर चोरी कर लिए। शोर मचाने पर महिला के कानों के कुंडल नोच लिए। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी प्रेमपाल जाटव बीती रात परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात लगभग एक बजे तीन चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। दो चोर सीढ़ियों से घर के कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से से जेवर, 50 हजार की नकदी आदि चोरी कर ली। घर का अन्य सामान खेतों में फेंक दिया। आवाज सुनकर परिजन जाग गए।
प्रेमपाल की पत्नी रानी देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बात पर चोरों ने महिला के कानों से कुंडल नोच लिए। जिससे महिला का कान फट गया। चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों के सहयोग से चोरों को आसपास खेतों में तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज दारोगा उदयवीर सिंह ने जांच की। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें