फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुकानदार के घर से जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। दुकानदार के घर में घुसे चोर अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख के जेवर व नकदी चोरी करके चंपत हो गए। दुकानदार परिजनों समेत छत पर सोता रहा। उसको भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला माझगांव पूर्व निवासी सद्दाम हुसैन फेरी दुकानदार है। रविवार रात सद्दाम परिवार के लोगों के साथ छत पर सोने चला गया। रात में किसी प्रहर चोर मकान के पीछे की दीवार से छत पर आ गए। चोर छत से सीढि़यों से नीचे उतरे। कमरे की कुंडी खोलकर चोरों ने अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया।
चोर 25 हजार की नकदी, तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी खोलकर आसानी से चले गए। सोमवार सुबह परिवार की महिलाएं छत से नीचे आईं। कमरे में सामान बिखरा व मुख्य गेट का दरवाजा खुला देखकर दंग रह गई।
विज्ञापन

महिलाओं के शोर मचाने पर सद्दाम सहित आस पास के अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच कर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की। सद्दाम ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि चोरी की घटना की शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
दो दिन पहले मंदिर हुई थी चोरी की घटना
नगर के रामेश्वर थाना मंदिर में दो दिन पहले दीवार फांदकर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस लीपापोती करके वापस चली गई थी। तीन वर्ष पहले इसी मंदिर से चोर दो लाख का चांदी का नागराज चोरी कर ले गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें