फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली का तार मुंह में रखने से लगे करंट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बिजली का तार मुंह में रखने से लगे करंट से बालक की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजन गमगीन हो गए। घटना के दौरान मां पंखा चलाकर गेहूं की सफाई कर रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करनपुर दत्त निवासी रामसागर कुशवाह की पत्नी लीला देवी सोमवार को घर में गेहूं की सफाई कर रही थी। गेहूं में गंदगी को उड़ाने के लिए उन्होंने पंखा लगा रखा था। उनका एक वर्ष का पुत्र सूर्यांश वहीं पास में खेल रहा था। पंखे का तार कई जगह पर कटा था। सूर्यांश ने खेलते-खेलते तार को मुंह में रख लिया। करंट लगने से सूर्यांश की मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद लीला देवी की नजर पड़ी। उन्होंने पुत्र को बेहोश पड़ा देखा। उसके मुंह में पंखे का तार फंसा था। लीला देवी ने सूर्यांश के मुंह से तार बाहर निकाला। परिजनों के साथ उसको सीएचसी लेकर गई। वहां डॉक्टर ने सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। मां लीला देवी व दादी मिथलेश कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ मीनेश पचौरी ने घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें