फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर पर बैठकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। भाजपा-अपनादल (एस) गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुरभि की जीत की खबर मिलते ही उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर साइकिल रखकर जुलूस निकाला। डीजे की धुन पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ा।
विज्ञापन

जैसे-जैसे रुझान आते गए कार्यकर्ताओं के चेहरे खिलते गए। उधर, स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने और कायमगंज से डॉ. सुरभि के जीतने की खबर मिली तो कार्यकर्ता व उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।
पुल गालिब तिराहे स्थित पेट्रोल पंप पर सभी लोग जमा हुए। एक बुलडोजर पर साइकिल लेकर सवार हुए और जुलूस निकाला। कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते गाते अबीर-गुलाल उड़ाते हुए तहसील रोड, काजम खां, बजरिया होते हुए, गल्ला मंडी चौराहा से जटवारा रोड स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मुकेश दुबे, मंशाराम, शादाब खान, सुधीर गंगवार, राघव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें