फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल का शुक्रवार को सुबह संयुक्त निदेशक डा. अखिल धवन ने निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनरल वार्ड में आक्सीजन की व्यवस्था कराने की सलाह दी। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. अखिल धवन शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पहुंच गए। वहां वह सबसे पहले फिजीशियन डा. अशोक कुमार के कक्ष में पहुंचे। वहां मरीजों की भीड़ लगी थी। डॉक्टर से बात करने के बाद उन्होंने जनरल वार्ड का निरीक्षण किया।
इसके बाद ब्लड बैंक व इमरजेंसी कक्ष पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टरों की कमी से होने वाली दिक्कत के बारे में उन्हें बताया गया। इस पर उन्होंने शासन को पत्र लिखने की बात कही। इसके बाद उन्होंने लोहिया महिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां एक दो जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें