जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य की मौत की जांच करने बुधवार को
डिप्टी कमिश्नर जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद पहुंचे। उन्होंने छात्रों
से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने 11 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश
दिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार त्रिपाठी (50)
का शव मंगलवार को फांसी पर लटका मिला था।
इस मामले में बुधवार को लखनऊ से
आए डिप्टी कमिश्नर गिरीशचंद्र ने विद्यालय में शिक्षारत छात्रों और
विद्यालय के स्टाफ से घटना की जानकारी ली। छात्रों ने डिप्टी कमिश्नर को
बताया कि प्रधानाचार्य किशोर कुमार अकेले रहते थे। उन लोगों के साथ ही वह
भी मेस में भोजन करते थे। कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे।
घटना के बाद
से विद्यालय के छात्रों को उदास देख डिप्टी कमिश्नर ने 11 जनवरी तक स्कूल
बंद करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रधानाचार्य किशोर
कुमार त्रिपाठी ने आत्महत्या की होगी। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के
प्रधानाचार्य एके शुक्ल के अलावा उप प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी मौजूद
रहे।