फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों ने प्लाईवुड व तंबाकू कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। जीएसटी फतेहगढ़ के अधिकारियों ने कायमगंज के गांव गढ़ी डुंडी में बिना अभिलेखों के प्लाईवुड भरा ट्रक पकड़ा। साथ ही एक ट्रैक्टर-ट्राली में तंबाकू का ओरछा पकड़ा। चालक माल से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। कर चोरी के आरोप में टीम ने माल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव डुंडी गढ़ी में प्लाईवुड के थोक विक्रेता शाहिद खान के यहां एक ट्रक माल उतर रहा था। इसी समय जीएसटी फतेहगढ़ के सहायक आयुक्त अतुल कुमार व गणेश यादव ने छापा मार दिया। व्यापारी से अभिलेख मांगे तो पता चला गुजरात से माल लोड होकर आया है, इसे बदायूं में उतारना था। उस फर्म में माल न उतरकर कायमगंज में उतारा जा रहा था।
टीम के अधिकारी गणेश यादव ने बताया कि इस पर टैक्स की चोरी होने का मामला पाया गया है। करीब एक लाख 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा अलीगंज की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली में तंबाकू का ओरछा पकड़ा गया।
विज्ञापन

इस पर कोई अभिलेख नहीं मिले, इससे जाहिर टैक्स चोरी कर माल सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मंडी समिति में खड़ा कर दिया गया। संबंधित व्यापारी से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें