फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में भी फंसे सपा नेता, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और बिजली विभाग के ठेकेदार के बंद विद्यालय में विद्युत सामग्री डंप मिलने पर एक्सईएन ग्रामीण ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन में सामग्री के अभिलेख दिखाने का आदेश सपा नेता को दिया है। जिस विद्यालय में सामग्री डंप मिली है, वहां कटिया डाल कर बिजली चोरी भी पकड़ी गई है। जेई ने ठेकेदार धीरज यादव उर्फ पंकज के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र स्थित सपा के पूर्व प्रदेश सचिव धीरज यादव उर्फ पंकज के बंद विद्यालय में सोमवार को एसडीएम सदर संजय सिंह ने पुलिस के साथ छापा मार कर भारी मात्रा में विद्युत सामग्री बरामद की थी। इससे विद्यालय के कमरों को सील करा दिया गया था।
इस सामग्री का अब सत्यापन होगा। छापे के दौरान विद्यालय भवन के कमरों में पंखा चलते मिले थे, लेकिन कहीं भी मीटर नहीं लगा था। विद्यालय में कितनी सामग्री है, इसकी सूची मंगलवार को भी नहीं बनाई गई। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर बंद विद्यालय में डंप विद्युत सामग्री के अभिलेख तीन दिन में मांगे हैं।
विज्ञापन

जेई दीपक कुमार ने मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर रोहिला निवासी ठेकेदार धीरज यादव उर्फ पंकज के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि विद्यालय से कुछ दूरी पर एक निजी नलकूप लगा है। उसी से केबल डालकर विद्यालय में बिजली जलाई जा रही थी। यह बिजली चोरी की श्रेणी में आता है। 3737 वॉट का उपभोग विद्यालय में पाया गया।
ट्रांसफार्मर कहां से आए, उठा सवाल
सपा नेता के स्कूल में ट्रांसफार्मर कहां से आए, यह एक सवाल बन गया है। सपा नेता फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का काम करते हैं। फुंके ट्रांसफार्मर बदल कर तुरंत वर्कशॉप में जमा कराना पड़ता है। नए ट्रांसफार्मर नलकूप कनेक्शन या क्षमता वृद्धि होने पर विभागीय भंडार गृह से दिए जाते हैं।
वर्कशॉप जेई विजय शंकर का कहना है कि उनके सभी ट्रांसफार्मर जमा हो चुके हैं। स्कूल में जो ट्रांसफार्मर हैं वह उनके यहां के नहीं हैं। भंडार प्रभारी विमल सागर ने बताया कि कोई नया ट्रांसफार्मर ठेकेदार को नहीं दिया गया है। वहां रखे ट्रांसफार्मर के नंबर मिल जाएं, तो पता चल जाएगा कि ट्रांसफार्मर कहां के हैं।
हर सामान का कागज उनके पास है: धीरज यादव
सपा पूर्व प्रदेश सचिव धीरज यादव उर्फ पंकज ने बताया कि उनके पास फुंके ट्रांसफार्मर बदलने का पूरे कानपुर मंडल का ठेका है। इसके अलावा कई जिलों में काम करा रहे हैं। पांच माह से पिता की तबीयत खराब चली रही थी।
उनकी उपचार के दौरान 28 मई को मौत हो गई। इससे कर्मचारियों ने कहां काम कराया और कहां नहीं कराया, इसकी जानकारी नहीं है। जो सामग्री सील की गई है, उसके सभी कागज उनके पास हैं। कोई अवैध सामग्री नहीं है। कामर्शियल कनेक्शन भी भवन पर कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें