फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट पर भारी वाहनों के पहुंचने से जाम

Mon, 15 Sep 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-34, गंगा पुल के दूसरी ओर रोके गए वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल की मरम्मत के चलते इटावा-बरेली हाईवे पर सड़क की एक लेन पर पूरे दिन जाम लगा रहा। दोपहिया के साथ ही चार पहिया वाहन चालक सड़क की दूसरी लेन से पुल की ओर पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर में एक ओर का काम पूरा होने के बाद दूसरी ओर का यातायात बंद कर दिया गया। तेज धूप में वाहनों पर बैठे सवार व राहगीर गर्मी से परेशान रहे।
रविवार को सुबह से ही मसेनी से पांचाल घाट चौराहा की ओर करीब 1.5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भारी वाहनों के साथ ही सीएनजी ट्रक भी फंसे रहे। बड़े वाहनों के बीच छोटे वाहनों के फंसे रहने से लोग परेशान हो गए। सुबह करीब 11 बजे पुल के एक ओर का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई के जिम्मेदारों ने दूसरी तरफ यातायात बंद कर दिया।
लेन बदलने और भारी वाहनों के दिन में पुल से गुजरने के दौरान लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से एक ओर का काम पूरा कर पुल की दूसरी लेन पर यातायात बंद किया गया है। कुछ बड़ी गाड़ियां पांचाल घाट की ओर आ गई थीं। उनको रोक दिया गया। इसके कारण जाम लग गया।

फोटो-34, गंगा पुल के दूसरी ओर रोके गए वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें