शहर के रेलवे स्टेशन तिराहे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन तिराहे पर दोपहर एक बजे जाम लग गया। इससे रेलवे रोड पुलिस चौकी से रेलवे क्रासिंग तथा ठंडी सड़क पर काफी दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने दो घंटे में जाम खुलवाने में सफलता हासिल की। लोग खासे परेशान रहे।
सोमवार दोपहर एक बजे एक मालगाड़ी निकली। उस वक्त रेलवे स्टेशन के पास पश्चिम फाटक को बंद किया गया। काफी देर तक फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद जब फाटक खुला, तो भी जाम नहीं खुल सका। वाहन बेतरतीब फंस गए।
क्रासिंग से रेलवे रोड चौकी तक वाहनों की कतारें लगीं, तो पुलिस ने जाम खुलवाना शुरू किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद तीन बजे जाम सामान्य हो सका। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।