फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के बाद भी वरीक्षा का सामान लौटाया, परिजन पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाने में हुई पंचायत के बाद सोमवार को कन्नौज के गांव में वरीक्षा का सामान लेकर पहुंचे युवती के परिजनों को लड़के वालों ने वापस कर दिया। बाद में युवती के परिजन वरीक्षा का सामान लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी एक युवती के परिवार में कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव नौगाई निवासी रिश्तेदार आते थे। दोनों परिवारों की सहमति पर कुछ माह पूर्व युवती का विवाह रिश्तेदार के पुत्र से तय हुआ था।
बाद में मना करने पर युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की थी। इस पर रविवार को कमालगंज थाने में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। सोमवार को पंचायत के अनुसार युवती के परिजन कमालगंज से वरीक्षा का सामान लेकर युवक के घर छिबरामऊ गए थे।
विज्ञापन

लेकिन लड़के वालों ने वहां पंचायत मानने से इनकार कर मारपीट कर सामान फेंक दिया। युवती के पिता व परिजन सामान लेकर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह को घटना की जानकारी दी।
युवती के पिता ने कहा कि उसके साढ़ू की बेटी के देवर के साथ रिश्ता तय हुआ था। वह उनके घर भी आता जाता था। 5 मार्च को महिला थाने में समझौता हुआ था। लेकिन युवक के परिजनों ने उसे भी नहीं माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें