फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डिकी व छत पर रखा सामान सफर को बनाता और खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पार्टी बुकिंग का परमिट लेकर यात्रियों को ढोने वाली स्लीपर बसें चलती-फिरती गोदाम हैं। छत व डिकी में रखा सामान दुर्घटना के वक्त खतरनाक साबित होता है। जानकारों के अनुसार इससे आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। लेकिन सामान ढोने से मोटी कमाई होने के चलते यह खेल परिवहन विभाग की शह पर बेधड़क चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, चंडीगढ़ आदि शहरों के लिए करीब 100 स्लीपर बसें चलती हैं। इन बसों में नीचे बनी बड़ी-बड़ी डिकी और पूरी छत पर सामान पैक होता है। इनमें कई सामान ज्वलनशील भी होता है। जबकि यात्री बसों में व्यावसायिक सामान ढोना प्रतिबंधित है। लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग की मिलीभगत से स्लीपर बसों में बड़ा खेल चल रहा है। इस सामान के साथ कोई मालिक नहीं होता। एजेंटों के जरिये दो नंबर में खरीदा गया माल इधर-उधर भेजा जाता है। सेटिंग के दम पर इस सामान की चेकिंग भी नहीं की जाती।
बिना टैक्स जमा किए दौड़ रही थी बस
कायमगंज में दुर्घटनाग्रस्त बस का 30 सितंबर तक का ही टैक्स जमा था। इसके बाद गाड़ी मालिक ने टैक्स जमा नहीं किया। यह बस रोजाना दिल्ली से यात्रियों को भरकर चक्कर लगा रही है। इस पर परिवहन विभाग की नजर नहीं है।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त बस की छत और डिकी में भरा था माल
दुर्घटनाग्रस्त बस की छत पर काफी सामान लदा था। बस में नीचे बनी डिकी भी सामान से भरी बताई गई। यह सामान किसी भी जिम्मेदार को दिखाई नहीं देता। टैक्स चोरी कर इन बसों से सामान लाया जाता है।
-
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत राजपूत ने कॉल रिसीव नहीं की। एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह काम एआरटीओ प्रवर्तन स्तर का है। कई बार मंडल स्तर की टीमें भी बसों को रास्ते में चेक करती हैं। प्रवर्तन स्तर से भी अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें