फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे की मशक्कत के बाद देसी बम किए जा सके डिफ्यूज

विज्ञापन
मुरादाबाद से आई बम निरोधक दस्ता प्रभारी अरूण कुमार निक्रिय करते बम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
करथिया गांव में शातिर सुभाष के घर से बरामद किए गए देसी बमों को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुरादाबाद से आई टीम डिफ्यूज कर सकी। बम की तीव्रता की जांच के लिए विस्फोटक के लिए गए नमूने को आगरा की लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद की पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ते को मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव करथिया में मिले देसी बम को डिफ्यूज करने के लिए फर्रुखाबाद बुलाया गया। मुरादाबाद की टीम के प्रभारी दरोगा अरुण कुमार व दीवान रवि शर्मा, राजपाल सिंह, प्रशांत कुमार, फहीम अहमद, राजेंद्र सिंह, लोकेश कुमार व चालक रतन कुमार शुक्रवार को लगभग 11 बजे करथिया गांव में पहुंचे।
सबसे पहले टीम ने सुभाष के घर का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां मिले सभी विस्फोटक को अपने कब्जे में ले लिया। घर के किसी अन्य कोने में कोई बम तो नहीं रखा गया इसको लेकर टीम ने किसी को अंदर घुसने नहीं जाने दिया। सर्च में जब सब ठीक मिला तो टीम के प्रभारी अरुण कुमार देसी बम लेकर गांव से दूर एक खेत पर गए।
विज्ञापन

वहां चार बड़े व चार छोटे सुतली बमों के अलावा एक छोटे सिलिंडर, एक प्लास्टिक के डिब्बे में मिली विस्फोटक सामग्री को डिफ्यूज किया। प्रभारी ने बताया बम कम क्षमता के थे लेकिन सभी एक साथ फट जाते तो हादसा हो सकता था।
छोटे सिलिंडर व प्लास्टिक के डिब्बे में मिला विस्फोटक प्रथम दृष्टया गंधक-पोटास का मिश्रण लग रहा है। सभी विस्फोटकों के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। उनको जांच के लिए आगरा की लैब में भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें