फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, पांच घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सर्वेशा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, पांच घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव में शराब की दुकान पर सेल्समैन की सीट पर बैठने को लेकर खुन्नस मान रहे मोहल्ले के ही लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बघऊ में शराब का ठेका है। ठेकेदार ने वहां के सेल्समैन को हटाकर दस दिन पूर्व गांव के ही सत्यप्रकाश (55) को नियुक्त कर दिया। इससे पहले वाला सेल्समैन खुन्नस मान गया। इसके चलते शुक्रवार सुबह छह-सात महिला व पुरुष सत्यप्रकाश के घर में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घुस गए। उन्होंने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सत्यप्रकाश (55), उनकी पत्नी सर्वेशा (50), पुत्र वैभव (21) और सौरभ (27), पुत्री दीक्षा (18) लहूूलुहान हो गए। मोहल्ले के लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों को लिंजीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दो की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि दबंगों ने काफी पीटा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें