फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर हजारों ट्रक बालू डंप, सड़क निर्माण लटका

विज्ञापन
अमृतपुर तहसील क्षेत्र में लीलापुर चौराहार में अवैध खनन का डंप की गई बालू। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अवैध खनन कर हजारों ट्रक बालू डंप, सड़क निर्माण लटका
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बालू व मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में कई स्थानों पर हजारों ट्रक बालू डंप है। बदायूं मार्ग के किनारे बालू का बड़ा स्टाक लगा होने से निर्माण कार्य अवरुद्ध है। 20 दिन पूर्व शिकायत के बाद कोई सुनवाई न होने पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता ने दोबारा प्रार्थनापत्र देकर बालू डंपिंग रुकवाने की मांग की।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अमृतपुर तहसील क्षेत्र में बदायूं मार्ग का गांव लीलापुर से चौराहार तक 13 किमी निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। शुक्रवार को पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता बलराम कटियार ने एडीएम, खनन निरीक्षक, सीओ व एसडीएम अमृतपुर से शिकायत की। इसमें 20 मई को दिए प्रार्थनापत्र का अवलोकन करने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कहा कि गांव चौराहार के निकट सड़क किनारे सैकड़ों ट्रक बालू डंप की गई है। इससे सड़क निर्माण में बाधा पड़ रही है। ठेकेदार ने अपना नाम भी नहीं बताया और लगातार बालू डंप हो रही है। उन्होंने बालू डंपिंग पर रोक लगाने को कहा है। खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि अमृतपुर क्षेत्र में बालू खनन व डंपिंग का कोई पट्टा नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें