कायमगंज के खेतलपुर सौरिया गांव के प्राथमिक और जूनियर स्कूल में बंबे का
कटान होने से पानी घुस गया। इससे अध्यापन कार्य ठप हो गया है। विद्यालय के
प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह इसकी जानकारी नहर विभाग और शिक्षा विभाग को
दे चुके हैं। अभी तक कटान रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विकास
खंड के गांव खेतलपुर सौरिया स्थित प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में बंबे का
कटान होने के कारण पानी गांव में घ़ुस रहा है। पानी घुसने से स्कूलों में
बाढ़ सी स्थिति है। पानी भरा होने के कारण बच्चेे स्कूल जाने का साहस नहीं
जुटा पा रहे हैं।
प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रशांत सिंह सोमवंशी और
जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक वीरपाल ने बताया कि वह पानी भरने की
जानकारी नहर विभाग और बीआरसी में दे चुके हैं। अभी तक सिंचाई विभाग ने बंबे
के कटान को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे बच्चों ने स्कूल आना
छोड़ दिया है।