फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम का निरीक्षण कल, स्टेशन चमकाने का प्रयास

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बना शिशु देखभाल कक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) का निरीक्षण 20 दिसंबर को प्रस्तावित है। स्टेशन पर सुंदरीकरण और रंगरोगन का काम तेजी से किया जा रहा है। पूरे पत्थर की घिसाई के बजाय किनारी घिसकर ही चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल से अफसरों ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर पांच पर टिन शेड के सामने ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया है। इस पत्थर को इतना आपाधापी में लगाया गया कि कहीं भी किनारी नहीं मिल रही हैं। ऊंचा-नीचा होने की वजह से अब इसे एक सा दिखाने की मंशा से सिर्फ किनारी ही घिसी जा रही है जबकि पूरे पत्थर को घिसना चाहिए था। इसके अलावा सीमेंटेड ईंटें बिछाकर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में अव्यवस्थाओं की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की, तो पानी की टंकी के नीचे भी ईंटें बिछवा दी गईं। यही नहीं फाउंडेशन पर बचे पत्थर को भी पूरा कर दिया गया है। बुधवार को दिन में टूटे पत्थरों को बदलने का काम किया जा रहा था।
इज्जत नगर मंडल से डीआरएम इंजीनियरिंग अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एके सिंह समेत अन्य अफसर भी यहां पहुंच गए हैं। दिन भर सभी कार्यों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शिशु देखभाल को बना अलग कक्ष
प्लेटफार्म पांच पर बने महिला प्रतीक्षालय को बेहद करीने से संवारा गया है। उसमें नेपकिन से लेकर अत्याधुनिक व्यवस्थाएं हैं। बच्चों की देखभाल के लिए अलग से केबिन बनी है। उसमें बच्चे को सुलाने तथा मां के बैठने के लिए भी व्यवस्था है। सुंदर पेंटिंग भी दीवारों पर बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें