घटना की जानकारी करते कायमगंज उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार।
- फोटो : स्रोत: परिजन
शमसाबाद। माता-पिता के साथ गंगा स्नान करने आए चार वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव खखोड़ी निवासी रामवीर अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र पुनीत के साथ गंगा स्नान करने ढाई घाट गंगा तट पर आए थे। देर शाम मेला के बाहर राउटी के सामने बच्चा खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंद दिया।
सूचना पर मेला प्रभारी मिथिलेश यादव मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद लाए। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।