फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान का दिल है उत्तर प्रदेश: ओमप्रकाश

Sun, 27 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का दिल है। इसका सभी प्रकार से विकास होना आवश्यक है। यूपी में बड़े-बड़े इंजीनियरों को पैदा करने का सामर्थ्य है। ऐसा कोई देश नहीं है, जहां प्रदेश के इंजीनियर कार्य न कर रहे हों। अब आवश्यकता सोशल इंजीनियर पैदा करने की है। यह बात फर्रुखाबाद महोत्सव में आयोजित हुए सर्व धर्म समभाव सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आए पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कही। इसके बाद उन्होंने विश्रात घाट का जायजा भी लिया। उन्होंने विश्रात घाट का जीर्णोद्घार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पटेल पार्क में चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव में रविवार को सर्व धर्म समभाव सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का दिल है। इसका सभी प्रकार से विकास होना जरूरी है। यदि शरीर मजबूत होगा और दिल कमजोर तो शरीर किस काम का। लोग इतिहास और भूगोल का अध्ययन करें। बिना अपना अतीत जाने सही विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन


अमेरिका का इतिहास 500 साल पुराना है और भारत का पांच हजार साल पुराना है। भारत का पतन इसलिए हो रहा है कि भारत के लोग अतीत को भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में सर्वाधिक लोग सड़क दुर्घटना में मर रहे हैं। इसकी वजह यातायात नियमों का पालन न करना है।

डा. रामकृष्ण राजपूत ने मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी और संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र राठौर, बीके मंजू बहन, भंते नागसेन, सूर्यप्रताप सिंह, नदीम अहमद फारुकी, विश्वास गुप्ता, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, ब्रजकुमार सिंह, अलका राजपूत, पंचशील राजपूत, और दीपक अरोरा आदि मौजूद रहे। इसके बाद पर्यटन मंत्री लावलश्कर के साथ विश्रात घाट पहुंचे और निरीक्षण किया।

विश्रात घाट पर अतिक्रमण देख उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह से अतिक्रमण हटवाने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्रात घाट का जीर्णोद्घार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें