फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के यहां आयकर का छापा

Sat, 17 Feb 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
officers conducting raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर संजय जैन ने टीम के साथ शनिवार को कस्बे के लोहाई बाजार स्थित प्रमुख सराफा कारोबारी लाला रामस्वरूप मोती लाल सर्राफ के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। शटर बंद कर टीम ने कई घंटे दस्तावेज व फाइलों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान दुकान के लोगों की भीड़ लगने से जाम की स्थिति बन गई। हालांकि टीम ने कार्रवाई को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने वहां मौजूद ग्राहकों से पूछताछ कर भेजा दिया। आयकर विभाग की टीम के साथ आई पुलिस प्रतिष्ठान के चारों ओर तैनात रही। वहां लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी। अचानक पड़े इस छापे से नगर में खलबली मच गयी और सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। आय विभाग के छापे की भनक लगते हीं सराफा दुकानों के शटर बंद हो गए। इस दौरान भीड़ लगने से वाहन चालक निकल नहीं पाए। लोहाई बाजार में जाम की स्थित पैदा हो गयी। आयकर विभाग की टीम ने दुकान पर मौजूद अभिलेखों, स्टाक व नकदी अपने कब्जे में ले लिया। वहीं अधिकारियों द्वारा स्टाक व अभिलेखों के बारे में अधिक जानकारी मांगी तो कारोबारी ने बताया कि सारा लेखाजोखा लैपटाप में हैं, जो घर पर मौजूद है। आयकर अधिकारियों ने सराफा के पुत्र के साथ पुलिस व टीम के कुछ सदस्यों को घर भेजा। घर के बाहर ताला लगा था। पुत्र के फोन करने पर चाभी मंगवाई। लैपटाप अपने कब्जे में लेकर आयकर अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। वहीं दुकान के ऊपर बने कमरों की भी जांच पड़ताल की। सर्राफा व्यवसायी के  यहां छापे की सूचना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। उन्हाेंने अधिकारियाें से छापे के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से आयकर विभाग इन पर नजर रखे हुए थे और इनके प्रपत्रों की जांच हो रही थी। कई दिनों से आयकर के अधिकारी इनके प्रतिष्ठान पर आकर भी नजर रखे हुए थे। कुछ सूचना मिलने पर ही जांच की जा रही है। सर्राफा व्यापारी व आयकर अधिकारियों ने दुकान के शटर डाल कर जांच की। आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर से छापे में मिली अनियमितताओं के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने जांच के बाद मामले की जानकारी दिए जाने की बात कहीं। इसके बाद टीम वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें