फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स के पेंच में चार हजार शिक्षकों का वेतन लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष 2019-20 में इनकम टैक्स कटौती के पेच में परिषदीय विद्यालयों के करीब चार हजार शिक्षकों का वेतन लटक गया है। फरवरी समापन की ओर है और अभी तक शिक्षकों को जनवरी का वेतन नहीं दिया गया है। शिक्षक संगठन वेतन दिलाने की कई बार मांग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

शासन से शिक्षकों का वेतन एक से पांच तारीख तक भेजने का आदेश है। शिक्षकों के वेतन से इनकम टैक्स की कटौती होनी है। इससे शिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2019-20 में की बचत आदि के प्रपत्र ब्लाक कार्यालय पर जमा करने हैं। अधिकांश शिक्षकों ने कागज जमा कर दिए हैं। इसके बाद भी करीब चार हजार शिक्षकों का जनवरी का वेतन फंसा है। इससे शिक्षक परेशान हैं। 10 मार्च को होली है। अवकाश होने से पूर्व वेतन न मिला तो मुश्किल हो जाएगी।
क्या कहते जिम्मेदार
इनकम टैक्स काट कर वेतन दिया जाना है। इससे शिक्षकों ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में जो बचत की है, उसके प्रपत्र लेकर वेतन से इनकम टैक्स की कटौती करते हुए बिल ब्लाक लिपिकों से मांगे गए थे। वेतन बिल न मिलने से वेतन भुगतान नहीं हो सका। राजेपुर ब्लाक के कुछ शिक्षकों के बिल रह गए हैं, अन्य सभी केआ गए हैं। 29 फरवरी तक जनवरी का वेतन भेज दिया जाएगा। -अजीत कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें