फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद समेत भाजपाई पुलिस लाइन में नजरबंद

Thu, 26 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। कन्नौज में गुरुवार को होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने जाते समय पुलिस ने सांसद समेत कई भाजपाइयों को रोककर हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में नजरबंद कर दिया। वहीं, जिला जेल चौराहा पर भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री को समर्थकों के साथ हिरासत में लिया गया। कन्नौज जाने से रोकने से गुस्साए भाजपाइयों ने काली नदी पुल पर सड़क पर बैठ विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


गुरुवार को कन्नौज में होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए सांसद मुकेश राजपूत समर्थकों के साथ जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे खुदागंज स्थित काली नदी पुल के पास थाना पुलिस ने घेराबंदी कर सांसद मुकेश राजपूत को कार्यकर्ताओं समेत रोक लिया।

समर्थकों के साथ सांसद सड़क पर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। पुलिस ने रोडवेज बस से भाजपाइयों को पुलिस लाइन भिजवाया। यहां जिला क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, महामंत्री विमल कटियार, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र कठेरिया, रूपेश गुप्ता, लज्जाराम वर्मा, प्रदीप कटियार, राघवेंद्र सिंह रामू और नवलपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, कुछ देर बाद मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी समर्थकों के साथ काली नदी पुल पहुंच गए। इन्हें भी पुलिस ने रोक लिया। मेजर ने पुलिस के कहा कि उन्हें कन्नौज की सीमा तक तो जाने दिया जाए। इससे गुस्साए मेजर समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। उन्होंने सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने इन लोगों को भी रोडवेज बस में बैठाकर पुलिस लाइन भिजवाया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, आलोक मिश्र, अजीत पांडेय, नरेंद्र राठौर, राजन अवस्थी, नंदकिशोर कटियार, रामआसरे राजपूत और शेर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

वहीं, जिला जेल चौराहे पर पुलिस ने भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी को समर्थकों के साथ रोक लिया। यहां प्रांशुदत्त द्विवेदी की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। प्रांशुदत्त ने कहा कि सपा के इशारे पर भाजपाइयों को रोका जा रहा है।

सपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राजपूत, अजित महाजन, शशांक मिश्र, शिवांग रस्तोगी, राजीव राठौर, राजन अवस्थी, रामआसरे राजपूत और संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें