फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आंख झपकते ही हाथ से फोन छीनकर भागा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस चौकी है फिर भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार रात लखीमपुर खीरी के एक छात्र की आंख झपकी, तो चोर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।उसने रात में ही चौकी पर शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के डाकघर छतौनिया के गांव मूड़ाभाई निवासी शिवम राठौर बघार स्थित एक स्कूल में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसका सेंटर जैतपुर मानिकपुर में है। उसका शुक्रवार को पेपर था। लिहाजा गुरुवार रात करीब 12 बजे बस अड्डा पहुंचा। फोन चार्जिंग करने के लिए लगाया और उसे हाथ में पकड़कर बैठ गया। दीवार के सहारे बैठे होने से उसको झपकी आ गई।
उसी समय चोर ने चार्जर निकालकर फोन हाथ से छीन लिया। नींद खुली, तो चोर बसों की आड़ में होकर भाग गया। उसने चौकी पुलिस से शिकायत की। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पेपर देने के बाद वह बस अड्डा पर सीसीटीवी कैमरे देखने पहुंचा। दूरी अधिक होने की वजह से सीसीटीवी की पहुंच में नहीं था। पीड़ित ने बताया कि उसमें दो सिम पड़े थे। फोन करीब 20 हजार रुपये कीमत का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें