फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों पर युवक की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
रामू की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ससुरालीजनों पर युवक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

कमालगंज। खुदागंज स्थित काली नदी के रेलवे लाइन पुल के नीचे युवक का शव मिलने के मामले में भाई ने पत्नी व ससुरालवालों हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
कन्नौज के तिर्वा के गांव भुनियापुर निवासी रामू(33) का शव सोमवार शाम मिला था। रामू का सीधा हाथ गायब था। पेट में गहरे घाव थे और पैर टूटे थे। पुलिस ने रामू के पास मिले फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को रामू के भाई हिमांशु ने पत्नी, सास, ससुर व तीन सालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि रामू की शादी 2018 में कानपुर के थाना बिल्हौर के गांव देवहा निवासी युवती से हुई थी।
विज्ञापन

ससुरालीजन रामू को मानसिक प्रताड़ित करते थे। शनिवार को रामू बाइक से पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था। वहां आरोपियों ने उसे बंधकर बनाकर मारापीटा फिर हत्या कर शव फेंक दिया। खुदागंज चौकी प्रभारी जगदीश भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें