कायमगंज (फर्रुखाबाद)। माप बांट विभाग की टीम में अभियान चलाकर सात मिठाई की दुकान में घटतौली पकड़ी। 11 सराफा और कपड़ा दुकानों पर तौल-माप यंत्रों का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। सभी का चालान काट दिया गया।
होली पर घटतौली रोकने के लिए बांट माप निरीक्षक विजय कुमार ने टीम के साथ नगर में मिठाई, सर्राफ, कपड़ा आदि की दुकानों पर कांटा, बांट, मीटर आदि की जांच की। सात मिठाई की दुकानों पर मिठाई के साथ डिब्बे न तौलने की सूचना नहीं लिखी मिली।
इनमें मिठाई डिब्बे के साथ तौली जा रही थी। इन दुकानों पर 40 ग्राम से 120 ग्राम तक घटतौली की जा रही थी। 46 दुकानदारों के यहां जांच की गई। इसमें 11 सराफा दुकानदार व कपड़ा दुकानदार भी शामिल हैं। सराफा व कपड़ा दुकानदारों के यहां माप तौल यंत्रों का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था सभी के चालान काट दिए गए