फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व एरिया सेल्स मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में छह माह पूर्व उजागर हुई ढाई करोड़ की धोखाधड़ी में नामजद एरिया सेल्स मैनेजर ऋषि भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नामजद छह अन्य कर्मचारी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बढ़पुर स्थित एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज शाखा में वाहन, संपत्ति खरीदने में वित्तीय अनियमितता के 51 मामले सामने आए थे। कलेक्शन मैनेजर सचिन मिश्रा ने जांच के बाद फर्जीवाड़ा पकड़ा था। मामले में उन्होंने 18 अगस्त 2021 को मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी प्रशांत दुबे, फतेहगढ़ के जाफरी के शोभित सक्सेना, मेरापुर के बसंतपुर निवासी अनुज कुमार, आगरा के सिकंदरा जैन मंदिर स्थित
आवास विकास कालोनी के हिमांशु, कानपुर के सर्वोदय नगर निवासी एरिया सेल्स मैनेजर ऋषि भट्ट व धर्मेंद्र और रवि प्रताप के अलावा कुछ अज्ञात पर 2.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे दरोगा कृष्ण नारायण यादव ने आरोपी पूर्व सेल्स एरिया मैनेजर ऋषि भट्ट को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी तक अन्य नामजदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें