फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3850 युवकों में मात्र 490 ने पास की दौड़ परीक्षा

Fri, 09 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ में चल रही सेना भर्ती रैली के चौथे दिन 5500 में से1650 युवक छोटे कद होना की वजह से बाहर कर दिए गए। कद में पास हुए 3850 में से 490 युवक ही दौड़ की परीक्षा में निकल पाए।
विज्ञापन


गुरुवार को श्रावस्ती, बइराइच और बलरामपुर जिले की ट्रैडस मैन की भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुधवार रात को ही युवकों ने जिले में डेरा जमा लिया था।

गुरुवार सुबह बरगदियाघाट पर 5500 युवकों को टोकन दिए गए। इसके बाद हाइट परीक्षा में 1650 युवक फेल हो गए जबकि 3850 युवक पास हुए। ये करियप्पा मैदान में हुई दौड़ परीक्षा में शामिल हुए।  इसमें से 3360 युवक दौड़ में फेल हो गए।  490 युवक ही इस परीक्षा में पास हुए। 
विज्ञापन


सुबह बरगदियाघाट पर टोकन वितरण के दौरान युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने जमीन पर लाठी फटकार कर उपद्रव कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि 3850 में 490 दौड़ परीक्षा में पास हुए हैं। अधिकारियाें की नजर बचाकर दोबारा दौड़ने वाले युवकों सेना के अधिकारियों ने पकड़ लिया। 

सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए युवकों में कमरे में लेटने को लेकर  विवाद हो गया। झगड़ा होने में इन्होंने कमरे में रखी मेजें  तोड़ दीं। चहारदीवारी भी गिरा दी। जानकारी पर उपप्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए युवक ठहरे हुए थे। रात के समय एक कक्ष में लेटने को लेकर युवकों में झगड़ा हो गया।

गुस्साए युवकों ने कमरे में रखी मेंजे एक दूसरे पर पटक कर तोड़ दीं और बाहर फेंक दिया। सर्दी से निजात पाने के लिए इन्होंने मेजों की लकड़ी से अलाव जलाया। कालेज परिसर में बनी चहारदीवारी युवकों ने गिरा दी। जानकारी मिलने पर उपप्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सिंह यादव ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

यही हाल एमआईसी का रहा। यहां भी युवकों ने तोड़फोड़ की। उप प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की रात युवकों ने दीवार तोड़ दी और आधा दर्जन मेजों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

बलरामपुर- सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क/ एसकेटी, सैनिक तकनीक, सैनिक ट्रेडसमैन व नर्सिंग असिस्टेंट।
बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी व संभल सिख अभ्यर्थी- सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क/ एसकेटी, तकनीक, नर्सिंग असिस्टेंट तथा ट्रेड के अनुसार आउट साइडर सेक्शन।

सेना भर्ती रैली में युवकों ने संदिग्ध निवास प्रमाण पत्रों को प्रयोग किया। यह हकीकत अभिलेखों की जांच में खुल गई। कर्नल ने संदिग्ध प्रमाण पत्र डीएम को सौंप दिए हैं। डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर को जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें