फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर मंडलीय पर्यवेक्षक के छापे

Wed, 18 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के मंडलीय पर्यवेक्षक लखनऊ के एडी बेसिक ने बुधवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों में छापेमारी की। एनएकेपी परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त कमरे होने के बावजूद बरामदे में परीक्षार्थी बैठे मिले। यह देख पर्यवेक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


लखनऊ के एडी बेसिक एमएस राना ने शाम पाली में होने वाली कंप्यूटर एवं व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह व राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वृजकिशोर मिश्रा के साथ परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। राजकीय बालिका इंटर कालेज, क्रिश्चियन इंटर कालेज एवं एनएकेपी इंटर कालेज में पहुंच कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एनएकेपी इंटर कालेज में पर्याप्त कक्ष होने के बावजूद

परीक्षार्थियों को बरामदे में बैठाया गया था। यह देख पर्यवेक्षक ने नाराजगी जताई और कमरे में बैठाकर परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने बताया कि कानपुर मंडल के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। कई स्कूलों में सीटिंग प्लान गलत मिला। कक्ष
विज्ञापन


निरीक्षक पहचान पत्र को जेब में रखे मिले। पहचान पत्र जेब पर लगाने का आदेश है। सुबह पाली में हुई नागरिक शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में 4844 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 4337 परीक्षा में उपस्थित हुए। 508 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें