फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निरक्षरों ने परीक्षा देकर साक्षर बनने का किया प्रयास

Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परीक्षा केंद्रों पर एकाग्रता से परीक्षा दे रहे निरक्षरों ने साक्षर बनने का प्रयास किया। हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय के प्रश्न सरल देख निरीक्षरों को कठिनाई नहीं हुई। पूरी तन्मयता के साथ उन्होंने परीक्षा दी। इस दौरान 24 निरक्षर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 से अधिक आयु वर्ष के लोगों ने रविवार को जिले के 170 केंद्रों पर परीक्षा दी। इनमें जिला कारागार केंद्र भी शामिल रहा। प्रश्नपत्र में हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय के 50-50 प्रश्न शामिल थे। प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ व प्राथमिक विद्यालय अर्रा पहाड़पुर में महिलाएं, पुरुष व युवक पूरी तन्मयता के साथ प्रश्नों के उत्तर कॉपियों पर लिख रहे थे।
प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी ने प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ का निरीक्षण किया। प्रभारी बीएसए ने बताया कि 955 निरक्षर पंजीकृत थे। परीक्षा देने 931 निरक्षर आए। उन्होंने बताया कि जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला जेल में जेल अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, जेलर गिरीश कुमार, डिप्टी जेलर मुकेश गौड़ व सरोज देवी की देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा संपन्न कराने में पीयूष सक्सेना, अरशद आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें