फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण को गिरवाया

Sun, 03 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अवैध दीवार को गिराती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालाब में पानी जाने के रास्ते पर कराए गए अवैध निर्माण को पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों ने गिरवा दिया। पानी निकासी के लिए जेसीबी से खुदाई कराई गई। पालिका कर्मचारी ने दोबारा से अवैध निर्माण कराने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भोलेपुर में स्थित अंबेडकर मोहल्ले में तालाब है। इस तालाब में मोहल्ले के लोगों का पानी जाता है। तालाब के पास की जमीन को छत्रपाल फौजी ने खरीदा था। जमीन की खरीदारी के दौरान बेचने वाले ने छह फीट की जमीन तालाब तक पानी पहुंचने के लिए छोड़ दी थी।  छत्रपाल फौजी ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया। इन्होंने मिट्टी डलवाने का काम शुरू कराया। इसकी शिकायत 23 मार्च को नगर मजिस्ट्रेट से स्थानीय लोगों ने की थी।

नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पालिका कर्मचारियों ने निरीक्षण कर निर्माण को अवैध पाया।  पालिका कर्मचारियों की अनदेखी के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। तब मोहल्ले के लोगों ने तहसील और थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजबहादुर, अवर अभियंता जल निगम फरहत खां, सर्वेयर भवानी शंकर, रूपम कुमार वहां फतेहगढ़ कोतवाल और पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी से छह फीट जमीन पर हुए अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। पालिका कर्मचारियों और पुलिस ने छत्रपाल से कहा कि अगर दोबारा निर्माण कराया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें