फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करने की मांग

Sun, 03 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर संविदा कर्मचारियों की भर्ती में शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास करने के विरोध में ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को सफाई कर्मचारी ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां इन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। दिए गए ज्ञापन में कहा कि बाल्मीकि समुदाय के लोग सामाजिक घृणा के कारण अनपढ़ और अशिक्षित रह जाते हैं। इनका कहना था कि खेती किसानी के लिए जमीन का अभाव होने के कारण इनका पारंपरिक पेशा सफाई कार्य का ही है। इन्होंने कहा कि नगरपालिका में संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास अनिवार्य कर दी है। इससे बाल्मीकि समाज के लोग सफाई कार्य के पेशे से वंचित होकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

आगामी 2017 में दूसरे दलों को वोट देकर विधानसभा चुनाव में समाज के लोग इसका विरोध करेंगे। इन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अनपढ़ों और निरक्षरों को मतदान से भी वंचित करने की है। इन्होंने मांग की कि भर्ती नियमावली में संशोधन कर अशिक्षित समाज के लोगों को भर्ती में शामिल होने का अधिकार दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में ऋषि कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, भारत सिंह, संतोष देवी और संगीत देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें