फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न होने पाए उन्नाव जैसी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/जहानगंज। सभी थानों में पर्याप्त बॉडी प्रोटेक्टर हैं। किसी भी हंगामे या बवाल वाली जगह पर पुलिस कर्मी बॉडी प्रोटेक्टर पहन कर ही जाएं। उन्नाव जैसी घटना नहीं होनी चाहिए। बिना बॉडी प्रोटेक्टर के जाने पर कोई पुलिकर्मी घायल होता है तो एसओ को निलंबित किया जाएगा। ये बातें आईजी ने शुक्रवार को जहानगंज थाने के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने यहां गैंगस्टर, गुंडा एक्ट तथा हिस्ट्रीशीटरों के रजिस्टर चेक किए। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी संबंधी लेखा-जोखा रजिस्टर पर न मिलने तथा अवैध शराब को लेकर सख्त अभियान न चलने पर एसओ दिनेश गौतम से नाराजगी जताई तथा कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने चोरी के आरोपियों पर गुंडाएक्ट और हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोविड-19 हेल्पडेस्क पर तैनात सिपाही रचना ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन व पल्स मापने की जानकारी नहीं दे पाई।
फर्रुखाबाद। आईजी ने कहा कि अपराधियों और शराब माफियाओं की निगरानी की जा रही है। इसके लिए जिले, जोन, प्रदेश स्तर पर रजिस्टर बनाए गए हैं। बिकरू कांड के गैंग को भी दर्ज किया गया है। गैंग में करीब 30 सदस्य हैं, जिनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें