फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक कटवाकर गौरी का जन्मदिन मनाएंगे आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गौरी का जन्म दिन मनाने के लिए आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल शुक्रवार को आ रहे हैं। उनकी गोद ली बिटिया गौरी तीन साल की हो जाएगी। उसके पालन पोषण में कोई दिक्कत न हो, इसलिए आईजी हर माह पांच हजार रुपये भेजते हैं। कोतवाली में गौरी के जन्मदिन की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया निवासी सुभाष बाथम व उसकी पत्नी रूबी ने 30 जनवरी को गांव के 23 बच्चों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने सुभाष को मार गिराया था। उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। माता-पिता की मौत के बाद बेटी गौरी अनाथ हो गई। उसकी जिम्मेदारी उठाते हुए आईजी हर माह उसकी बुआ को पांच हजार रुपये भेजते हैं।
विज्ञापन

गौरी को उसकी बुआ वेदवती पाल रही हैं और वह सुभाष के मकान में ही रह रही है। 13 जून को सुभाष बाथम की मां सूरजा देवी का भी देहांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें