फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी शहर में करते रहे रूट मार्च मसेनी में बाइकर्स ने महिला से लूटा सोने का हार

विज्ञापन
लूट की शिकायत करने पति के साथ पहुंची शिवानी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आईजी करते रहे रूट मार्च, बाइकर्स ने लूटा हार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आईजी मऊदरवाजा से घुमना तक पैदल मार्च करते रहे, वहीं मसेनी में बाइक सवार लुटेरों ने महिला से तमंचे के बल पर सोने का हार लूट लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाल पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दुकानदारों से घटना को लेकर जानकारी की।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिमतुइया निवासी धर्मेंद्र कुमार बुधवार को पत्नी शिवानी को साथ लेकर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में अपने पिता के पास आया था। उसके पिता मेडिकल कालेज में नौकरी करते हैं। शाम को लगभग सात बजे वह पति के साथ बाइक से अपने मायके जनपद हरदोई जा रही थी। जब वह मसेनी चौराहे के पास पहुंचने वाले थे, तभी पीछे से काली बाइक पर सवार दो लुटेरे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और उसके गले से सोने का हार लूट लिया। लुटेरे तेजी से बाइक से फरार हो गए। पति धर्मेंद्र ने लूट की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को साथ ले जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें