फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कांशीराम कालोनी बधौआ में 19 अपात्रों के आवास निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के आदेश पर कांशीराम कालोनी बधौआ में चिह्नित किए गए 19 अपात्रों के आवास निरस्त कर दिए गए हैं। जल्द ही इन लोगों से आवास खाली करवाए जाएंगे। इसके बाद गरीब पात्रों का चयन कर लाटरी के माध्यम से आवासों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर अगस्त माह में उप जिलाधिकारी सदर व जिला परियोजना कार्यालय (डूडा) के प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने कांशीराम कालोनी बधौआ का निरीक्षण किया था। इस दौरान 19 आवास ऐसे पाए गए थे, जिनमें किसी में ताला लटक रहा था, तो कोई किराये पर उठा था। इन आवासों को चिह्नित कर आवंटियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
आवंटियों ने डूडा कार्यालय में नोटिस के जवाब भी दिए थे। इसके बाद जब गहनता से कॉलोनी की जांच करवाई गई तो सभी लोग अपात्र पाए गए। पीओ डूडा ने जांच आख्या जिलाधिकारी को भेज दी थी। एसडीएम सदर एवं प्रभारी पीओ डूडा गजराज सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कांशीराम कालोनी बधौआ की जांच हुई थी। 19 अपात्रों को चिह्नित कर उनके आवास आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जल्द ही इन लोगों से आवास खाली करवाए जाएंगे। इसके बाद पीओ कार्यालय में पहले से जिन गरीबों ने आवेदन किए हैं, उनकी गहनता से जांच करवाई जाएगी। पात्रों का चयन कर लाटरी के माध्यम से बधौआ में खाली करवाए जाने वाले आवासों का आवंटन करवाया जाएगा।

इन लोगों के आवास हुए निरस्त

गौरी शंकर, रामसिंह जाटव, गोमती देवी, शालिनी, रामश्री, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, जयंत सिंह, मुन्नालाल, देवेंद्र सिंह, रामसखी, गंगा देवी, श्यामा देवी, अजय कुमार, विष्णु, सीताराम, कमला देवी, सुमित्रा देवी व रामप्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें