फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास तिराहे पर दो घंटे जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
शहर के बढ़पुर में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आवास विकास तिराहे पर दो घंटे जाम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। निजी अस्पतालों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों से आवास विकास तिराहे पर जाम लग गया। वाहन इस कदर फंसे कि क्रिश्चियन कॉलेज से नेकपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और यातायात पुलिस जाम खुलवा सकी।
शहर के आवास विकास तिराहा और बढ़पुर मंदिर के पास जाम की समस्या स्थायी रूप लेती जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आवास विकास तिराहे के पास निजी अस्पतालों के बाहर मरीजों की बाइकें, कारें फुटपाथ और सड़क पर खड़ी हो गईं। उसी दौरान कई रोडवेज बसें भी आ गईं। टेंपो व कारें भी फंस गईं। कुछ ही देर में क्रिश्चियन कॉलेज से नेकपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी पुलिस तिराहे पर और यातायात पुलिस बढ़पुर मंदिर के पास पहुंची। उन्होंने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद जाम खुल सका। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि शनिवार से अभियान चलाकर वाहनों को हटवाएंगे। कोई भी वाहन फुटपाथ पर खड़ा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बीच रोड पर बंद हो गई रोडवेज बस
दोपहर करीब दो बजे बढ़पुर देवी मंदिर के सामने इटावा डिपो की एक रोडवेज बस बीच रोड पर बंद हो गई। मंदिर में पूजा के लिए काफी ट्रैक्टर-ट्रालियां भी खड़ी होने से जाम लग गया। जब बस चालू नहीं हुई, तो यात्रियों ने धक्का मारा। इसके बाद बस चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें