फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी ने ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के दो साथी ई-रिक्शा चालकों में गुरुवार शाम विवाद हो गया। गाली-गलौज, मारपीट में एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगर में ब्लाक के सामने रहने वाले शिवकुमार का 14 वर्षीय बेटा अजीत ई-रिक्शा चलाता है। गुरुवार शाम वह मेरठ कोल्ड स्टोरेज के पास अपने ई-रिक्शा पर सामान लाद रहा था।
तभी उसका एक साथी ई-रिक्शा चालक वहां आया और उसे अपने साथ बुलाकर टेढ़ीकोन के पास ले गया। वहां पर दोनों ने कुछ नमकीन आदि खाई। कुछ देर बाद किसी बात पर दोनों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

साथी चालक ने अजीत पर चाकू से हमला कर दिया, जो उसकी गर्दन पर लगी। बचने की कोशिश में उसका हाथ कट गया। हमलावर साथी वहां से भाग निकला। घायल अजीत को वहां पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें