फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कैफे के आड़ में चलता मिला हुक्का बार, पांच को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेटिंग के बल पर पांच साल से कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने दबिश दी। संचालक कबाड़ी के पुत्र सहित पांच युवकों को पुलिस ने संदिग्ध हालात में पकड़ा है। देर शाम तक कई सिफारिशगीर कोतवाली में जमे रहे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी कोहना स्थित एक चर्चित कबाड़ी का पुत्र पांच साल से सेटिंग के बल पर कैफे के नाम पर अनैतिक धंधे कर रहा था। पुलिस को इसकी शुरुआत से ही खबर थी, मगर किन्हीं खास कारणों के चलते अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने कैफे पर दबिश दी। वहां हुक्का बार चलते पकड़ लिया। वहां मिले पांच युवकों को भी हिरासत में ले लिया गया। मौके से नशे की कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पांच साल से इसका संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

रोजाना ही संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता था। संचालक की पहुंच के चलते कोई कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था।कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि हां कुछ लोगों को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें