फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक डॉक्टर व सात कर्मचारियों का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने एक डॉक्टर का मानदेय रोक दिया, जबकि दूसरे डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए सीएमएस महिला अस्पताल को निर्देश दिए। कई अन्य कर्मचारियों का भी मानदेय रोकने को कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने शत प्रतिशत पात्र बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने को कहा। ब्लड बैंक में रक्त की कमी पूरी करने के लिए रक्तदान शिविर लगाने और चिकित्साधिकारियों को क्षेत्रों में नियमित भ्रमण के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी डॉ. अमित मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब कर सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय को रोजाना समीक्षा के निर्देश दिए। अनुपस्थित राजेपुर सीएचसी की बीसीपीएम विनीता, बरौन की हृदेश कुमारी, शमसाबाद की साधना, मोहम्मदाबाद की विजय कुमार पाल, कायमगंज के विनय मिश्रा, नवाबगंज के प्रदीप और मन्त्रा पोर्टल पर प्रविष्टि न होने पर कायमगंज सीएचसी के मोहित का मानदेय रोक दिया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहबगंज की डॉ. अन्जुला गोस्वामी, ब्लड बैंक के काउंसलर पंकज कटियार का मानदेय रोक दिया। लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस को डॉ. जूही पाल पर कार्रवाई के निर्देश दिए। चार निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने के आदेश दिए।

चयनित 14 डॉक्टरों को मिला अनुमोदन
फर्रुखाबाद। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नव चयनित एमबीबीएस के 14 डॉक्टरों की चयन सूची को अनुमोदन दे दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ सुधार होने की उम्मीद बंधी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें