फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कचहरी में शादी करने पहुंचे प्रेमी जोड़े को परिजन ने पकड़ा

विज्ञापन
फोटो-18 कचहरी में युवक से जानकारी लेते इंस्पेक्टर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कचहरी परिसर में शुक्रवार को शादी करने पहुंचे युवती को उसके प्रेमी के साथ परिजन ने पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी होने से कचहरी में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। यूपी-112 पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और युवक-युवती को कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की 18 वर्षीय बेटी मैनपुरी के थाना बेवर के एक गांव में रिश्तेदारी में गई थी। 23 जुलाई को वहां से वह रात में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद न मिलने पर गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों पर बहलाकर ले जाने के आरोप में बेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस बीच शुक्रवार को युवती, युवक के साथ विवाह करने के उद्देश्य से फतेहगढ़ कचहरी पहुंची। जानकारी पर युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो तीखी बहस शुरू हो गई। लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति नहीं संभली। कचहरी में अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि बेवर थाने में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। वहीं की पुलिस को दोनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें