जिले में रविवार को होली मिलन समारोहों की धूम रही। लोगों ने एक दूसरे को
अबीर का टीका लगाया। गले लगाकर पुराने गिले शिकवे दूर किए गए। रविवार को
लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा का होली मिलन समारोह रेलवे रोड स्थित एक होटल में
हुआ। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने कहा कि समाज में
संख्या बल तो है, एकजुटता की कमी है। उन्होंने समाज के बच्चों को उच्च
शिक्षा दिलवाने की बात कही।
प्रेमपाल वर्मा, कामता सिंह राजपूत ने समाज के
कमजोर तबके की मदद करने का प्रस्ताव रखा। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष
सतीश वर्मा ने समाज में सामूहिक विवाह करवाने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि
लज्जाराम वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह वर्मा, नवाब सिंह, विजय सिंह राजपूत,
प्रभुदयाल वर्मा, तोताराम वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जाहर सिंह,
अरविंद राजपूत, मौजूद रहे। संचालन ईश्वरदयाल राजपूत ने किया।
इधर, फर्रुखाबाद
इलेक्ट्रिक कान्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के होली मिलन में
जिलाध्यक्ष नंद किशोर दुबे ने कहा कि संगठन को मजबूत रखने के लिए
व्यापारियों के सहयोग की जरूरत होती है। मुख्य अतिथि एमएलसी मनोज अग्रवाल
ने संगठन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। अनूप शुक्ला, अरुण कुमार, लालू,
सुनील कटियार, नरेश रस्तोगी, अन्नू गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद
रहे।
रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर
होली की बधाई दी। सुरेंद्र शर्मा, हरी बाबू, कैलाश चंद्र, रामरती, प्रेमा
देवी, विमला, छंगेलाल, रामेश्वर दयाल, अशोक मिश्रा, आरए शुक्ला, लाल बहादुर
मिश्रा, रामऔातार शुक्ला मौजूद रहे। जिला राठौर साहू समाज के होली मिलन
में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। बैठक में मनोज
राठौर ने होली के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। इंद्रा राठौर ने बालिका
शिक्षा पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राठौर ने कहा कि होली प्रेम और
सद्भाव का त्योहार है।
उन्होंने समाज में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया।
मंत्री राम सिंह ने समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार की बात कही।
कार्यक्रम के समापन पर फूलों और गुलाल की होली खेली गई। समारोह में रमेश
राठौर, महेंद्र पाल सिंह, सुरेश राठौर, रामवचन सिंह राठौर, रामऔतार राठौर,
राजाराम राठौर, अमर सिंह राठौर, राधेश्याम राठौर, राकेश राठौर आदि मौजूद
रहे।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अवंतीबाई नगर के इंद्रप्रस्थ में
ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से होली मिलन समारोह का
आयोजन हुआ। इसमें एक
दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी र्गइं। इस दौरान पूर्व मंत्री
नरेन्द्र सिंह यादव, बाबू सिंह यादव, पूरन सिंह भदौरिया, नेकराम गुप्ता,
रामदास बाथम, बीके सुमन, सीओ योगेश कुमार मौजूद रहे।
कमालगंज प्रतिनिधि
के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कनकोली में मोहित चौहान की ओर से आयोजित होली
मिलन समारोह में एक-दूसरे को बधाई दी गई।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजपूताना ग्रूप के
चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला।
महासभा के राघवेंद्र सिंह राजू ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाइयां
दी। भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि
होली का त्योहार गिले शिकवे भुलाने का त्योहार है।
डा. मुकेश राठौर ने कहा
कि हम लोगों को मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। इस दौरान मिथलेश अग्रवाल,
सत्यपाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदीप सिंह, मोनू, मयंक
चौहान, पवन पाठक, अजीत महाजन, विमल कुमार, गोपाल पालीवाल, सुनील चौहान
मौजूद रहे।