फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्टेडियम में सात को होगी हॉकी प्रतियोगिता

Mon, 03 Nov 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17 मोहल्ला हाथीखाना में आयोजित बैठक में मौजूद लोग। स्रोत पदाधिकारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जिला हॉकी संघ की ओर से मोहल्ला हाथीखाना में बैठक आयोजित की गई। निर्णय लिया गया कि हॉकी इंडिया संस्था के आह्वान पर सात नवंबर को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में हॉकी संघ के अध्यक्ष सौरभ राठौर ने कहा कि स्टेडियम में सात नवंबर को तीन मैच होंगे। पहला मैच जूनियर पुरुष, दूसरा महिला व तीसरा मैच बुजुर्ग खिलाड़ियों के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे।
निर्णय लिया गया की पूर्व की भांति इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। सभी ने स्टेडियम में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। बैठक का संचालन ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भूपेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद जादौन, नवाब सिद्दीकी, एजाज अहमद, योगेश शुक्ला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, अफजल अहमद खान, अजय माथुर, पीयूष यादव व मोहम्मद शारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें