फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 13 पीएमश्री विद्यालयों के लिए मिली 11.50 लाख कंपोजिट ग्रांट

Mon, 03 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में चयनित 13 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों के लिए 11.50 लाख की कंपोजिट ग्रांट प्राप्त हो गई है। जल्द ही धनराशि विद्यालयों में भिजवा दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हुसैनपुर नौखंडा, कमालगंज के कंपोजिट विद्यालय झसी, कंपोजिट विद्यालय बलीपुर को चयनित किया गया है। इसके साथ ही कायमगंज के कंपोजिट विद्यालय सिवारा खास, कन्या प्राथमिक विद्यालय चांदपुर कच्छ, राजेपुर के कंपोजिट विद्यालय राजेपुर, नवाबगंज के कंपोजिट विद्यालय ककिऊली भी चयनित किए गए हैं।
इनके अलावा कंपोजिट विद्यालय इज्जौर, शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद, मोहम्मदाबाद के कंपोजिट विद्यालय गैसिंगपुर, प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर बांगर, कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद व नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लिंजीगंज पीएम श्री विद्यालय चयनित हैं।
विज्ञापन

इनके लिए कंपोजिट ग्रांट प्राप्त हो गई है। प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी ने बताया कि सात स्कूलों के लिए एक-एक लाख व छह स्कूलों के लिए 75-75 हजार रुपये की ग्रांट आई है। जल्द ही कंपोजिट ग्रांट संबंधित विद्यालयों में भिजवा दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें