कायमगंज नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के नेत?
- फोटो : FARRUKHABAD
हिंजाम नेताओं ने पाक पीएम का पुतला फूंका
कायमगंज। हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने शनिवार को नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि पाकिस्तान के पंजाब में उपद्रवियों ने मंदिर में लगी मूर्तियां तोड़ दी हैं।
हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में सब्जी मंडी में कार्यकर्ता जमा हुए। वहां से पाक के पीएम इमरान खान का पुतला बनाकर मुख्य चौराहे पर ले गए। वहां पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।
उनका कहना है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के पंजाब में कुछ उपद्रवी घुस गए। उन्होंने मंदिर में मूर्तियां तोड़ डालीं और मंदिर में आग लगा दी। इससे हिंदू जागरण मंच के नेताओं को ठेस लगी है। अनूप चौबे, शनि शर्मा, शिवमंगल, रिंकू कौशल, दिलीप कुमार, विवेक पंडित आदि मौजूद रहे।